Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सृजन संवाद संगोष्ठी हुई आयोजित

जनपक्षधर साहित्य अपने समय का जीवंत दस्तावेज होता है – चरण सिंह पथिक

 

राजस्थान साहित्य अकादमी तथा सवाई माधोपुर के साहित्यिक सांस्कृतिक मंच बतलावण के संयुक्त तत्वावधान में शहर के जिला सार्वजनिक पुस्तकालय में वर्तमान यथार्थ और साहित्यकार विषय पर सृजन संवाद संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया।
पत्रवाचन करते हुए फिल्म लेखक व वरिष्ठ कथाकार चरण सिंह पथिक ने कहा कि यथार्थ सतत परिवर्तनशील है। जनपक्षधर साहित्य अपने समय का जीवंत दस्तावेज होता है। साहित्यकार का काम है बदलते यथार्थ को पकड़ना।

 

विनोद पदरज ने कहा कि साहित्यकार आम जान की पीड़ाओं को व्यक्त करके हमारी संवेदनाओं को झझकोर देता है। राजकीय महाविद्यालय के प्रो. मोहम्मद शाकिर ने कहा कि लेखक को संजीदगी और जुनून से लबरेज होना और आवाम को गुमराह होने से बचाना चाहिए।

 

Srijan Samvad Seminar was organized in sawai madhopur

 

कोटा से आये मुख्य अतिथि जनकवि महेंद्र नेह ने कहा कि आज के दौर में साहित्यकारों को निराला मुक्तिबोध और बेर्टोल्ट ब्रेख्त की तरह प्रतिबद्ध होना होगा। घटाटोप अन्धकार को दूर करने के लिए साहित्यकारों को अपना घर जलाकर रौशनी करनी होगी। प्रो. संजय चावला ने कहा कि साहित्य ही जीवन को संरक्षित कर सकता है। अध्यक्षता करते हुए टोंक से आये डाॅ. मनु शर्मा ने कहा कि साहित्यकार ही मानवीय गुणों के क्षरण और नागरिक चेतना को कुंद होने से बचा सकता है। इस संगोष्ठी में राधेश्याम अटल, प्रभाशंकर उपाध्याय, शिव योगी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राऐं भी उपस्थित थे।

 

छात्राओं भावना तथा रोशिका ने शहर में ऐसी विचारोत्तेजक संगोष्ठी आयोजित करने के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। संगोष्ठी के दौरान प्रगतिशील साहित्य की पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी कोटा की विकल्प संस्था के नारायण शर्मा द्वारा किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में पुस्तकें क्रय कर विद्यार्थियों तथा साहित्य प्रेमियों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन मोईन खान तथा डाॅ. रमेश वर्मा ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !