Sunday , 7 June 2026
Breaking News

“एक व्यक्ति एक पौधा” के तहत वितरित किये पौधे

संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम “एक व्यक्ति एक पौधा” के तहत आज गुरुवार को ग्राम माधोसिंहपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों व स्कूल स्टाफ को 50 से अधिक अर्जुन, कदम्ब, हार श्रंगार, अशोका, पीपल, गुलाब आदि छाया व फूल दार पौधों का वितरण किया गया। वहीं बालकों को पौधों के महत्व के बारे में भी बताया कि इंसानों और जानवरों के जीने के लिए ऑक्सीजन की कितनी आवश्यकता होती है। बिना ऑक्सीजन के धरती पर कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता है।

 

Saplings distributed under one person one plant scheme in sawai madhopur

 

इसलिए प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधे लगाकर इनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। साथ ही बच्चों को एक पौधा लगाकर इनके संरक्षण की शपथ भी दिलाई। बालकों को प्लास्टिक की थैलियों की बजाए कपड़ों के बैग्स का उपयोग करने व प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बारे मे भी बताया गया। इस दौरान संस्था सदस्य भगवान सैनी, आवेश शर्मा, विजेंद्र सैनी, रोहित व मोनू मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !