Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान मानसून: जयपुर में धुआंधार बारिश का दौर, कई दिनों बाद आज हो रही झमाझम बारिश 

राजधानी जयपुर में कई दिनों के बाद आज एक बार फिर झमाझम बारिश देखने को मिली है। तेज बारिश के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही है। लेकिन आज बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। गत कुछ दिनों से राजधानी में खंड वर्षा हो रही है। इसी के कारण लोगों को उमस सता रही है। मौसमी तंत्र नहीं होने व्यापक स्तर बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि अभी भी राजधानी के कुछ बड़े हिस्से सूखे पड़े हुए हैं, इन इलाकों में धूप निकली हुई है।

 

राजधानी में राहत बनकर बरस रही बरसात के बीच अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तस्वीर देखी जा रही है। शहर के बाइस गोदाम, सहकार मार्ग, सी-स्कीम, सिविल लाइंस, परकोटा सहित आसपास के इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। इसके साथ ही महेश नगर, गोपालपुरा बाइपास में भी हल्की बारिश हुई है। इसी बीच कुछ बड़े इलाके अभी भी बरसात की राहत से महरूम है, शहर में बरसात का इस तरह का रूप चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Rajasthan Monsoon- Heavy rains in Jaipur

 

वहीं बुधवार को सिरोही, जालोर, गंगानगर समेत कई जिलों में बीती रात अच्छी बारिश हुई

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो जयपुर, दौसा, बाड़मेर, गंगानगर, अलवर, जालोर, उदयपुर, झुंझुनूं, चूरू, सिरोही, भरतपुर समेत कई जिलों में 1 से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई। आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक मानसून मेहरबान रहा है। अब तक प्रदेश में 80 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है।

 

प्रदेशभर में अब तक 325.9MM बरसात हुई है। सिर्फ बारां जिले में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं अन्य जिलों में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, सिरोही जिले में अब तक सबसे ज्यादा 927.8MM बारिश हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !