Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरूवार को सीकर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से नवीन मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर का बटन दबाकर वर्चुअल शिलान्यास किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल मीना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं नवीन चिकित्सालय सवाई माधोपुर के भवन निर्माण कार्य की 325 करोड़ रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति केन्द्रीय प्रायोजित योजना के अन्तर्गत जारी की गई है।

 

 

 

इस योजना के तहत ग्राम ठिंगला सवाई माधोपुर में कुल 13.28 हैक्टेयर (52 बीघा) भूमि आवंटित की गई है। निर्माण कार्य के लिए राजमेस द्वारा आरएसआरडीसी को कार्यकारी एजेन्सी नियुक्त किया गया है। अब तक नवीन मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर के निर्माण कार्यों के लिए 83.85 करोड़ एवं नवीन चिकित्सालय के लिए 67.63 करोड़ रूपए के कार्यादेश जारी किए गए हैं।

 

Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone of the Medical College Sawai Madhopur

 

आरएसआरडीसी परियोजना निदेशक रिंकू मीना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर के नवीन भवन निर्माण की तकनीकी स्वीकृति 7 अप्रैल, 2022 को कार्यकारी एजेन्सी आरएसआरडीसी को प्राप्त हुई है। एजेन्सी द्वारा 21 जुलाई, 2022 को कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। जिसका 20 जनवरी, 2024 तक कार्यपूर्ण कर मेडिकल कॉलेज आमजन को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके लिए 134.84 करोड़ रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है।

 

 

जिसमें अब तक 25.82 करोड़ रूपए का व्यय किया गया है। जिसके अन्तर्गत शैक्षणिक ब्लॉक, बॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, मैस-ब्लॉक, प्राचार्य आवास, शिक्षण कर्मचारी आवास, गैर शिक्षण कर्मचारी आवास, चतुर्थ श्रैणी आवास, इन्डोर, आउट डोर स्पॉर्ट ब्लॉक, ऑपन एयरथियेटर, खेल मैदान इत्यादि का निर्माण किया जाएगा।

 

300 बेड का होगा नवीन चिकित्सालय:-

आरएसआरडीसी परियोजना निदेशक ने बताया कि नवीन मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर में 300 बेड अस्पताल निर्माण के पश्चात सामान्य चिकित्सालय सहित कुल 480 बेड अस्पतालों की सुविधा सवाई माधोपुर की जनता को मिल सकेगी।

इस दौरान उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना ने प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव द्वारा तैयार सम्बोधन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के कार्यकाल के चिकित्सा ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस दौरान अशोक सिंह जौनपुरिया, खण्डार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रधान आशा मीना, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीना, कमल सिंह मीना, भवानी सिंह मीना, भरतलाल मथुरिया, जिला अध्यक्ष भाजपा सुशील दीक्षित, जिला अध्यक्ष कांग्रेस गिर्राज गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना सहित आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !