Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में सहअभियुक्त वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश उर्फ मोटा उर्फ सुभाष उर्फ बबलू उर्फ हरदेवा उर्फ हरदयाल उर्फ दयाल उर्फ कालू उर्फ काल्या पुत्र भगवानसहाय उर्फ भगवानाराम उर्फ हनुमान उर्फ सोनू उर्फ मोहन निवासी देवथला निवाणा गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण हाल निवासी टाकडा देवपुरा कालाडेरा जिला जयपुर ग्रामीण को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested wanted accused in theft case in sawai madhopur

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगो पर अंकुश लगाये जाने व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतू अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं सीओ शहर चार्ज सवाई माधोपुर शकिल अहमद के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में वांछित आरोपी प्रकाश उर्फ मोटा उर्फ सुभाष उर्फ बबलू उर्फ हरदेवा उर्फ हरदयाल उर्फ दयाल उर्फ कालू उर्फ काल्या पुत्र भगवानसहाय उर्फ भगवानाराम उर्फ हनुमान उर्फ सोनू उर्फ मोहन निवासी देवथला निवाणा गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण हाल निवासी टाकडा देवपुरा कालाडेरा जिला जयपुर ग्रामीण को प्रोडक्शन वारंट पर सबजेल गंगापुर सिटी से प्राप्त कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

 

 

घटना का विवरण:- 

पुलिस के अनुसार गत 24 मार्च 23 को परिवादी रमेश चन्द पुत्र बजरंग लाल निवासी कुण्डेरा ने एक रिपोर्ट पेश की कि प्रार्थी रमेश चन्द वर्मा निवासी कुण्डेरा की मैन रोड़ पर पूजा किराना स्टोर दिनांक 23 मार्च 2023 को घर में शादी का कार्यक्रम होने के कारण कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने के लिए जयपुर गये हुए थे। मेरी कुण्डेरा बस स्टैण्ड पर परचूनी की दुकान पूजा जनरल स्टोर का एक चोरों के समुह ने दुकान के पीछे जाली (जंगला) को तोड़कर दुकान मे प्रवेश किया और दुकान से लगभग 30 से 35 हजार की नगदी सहित लगभग 1 लाख से 1.5 लाख तक का किमती सामान चोरी करके ले गये। सुबह मैंने दुकान लगभग 6 बजे दुकान खोली तब घटना का पता चला।

 

 

 

मेरी दुकान के पीछे की जाली टूटी हुई पायी। इसके बाद देखने पर पाया कि नगदी व किमती-किमती सभी सामान चोरी पाया गया। जिसमें काजु, बादाम के पैकेट 2, स्पेशल बीडी के कार्टून 3, रजनी गंधा के पैकेट का कार्टून, परचून के अन्य कीमती सामान सहित नगदी। जिस पर कुण्डेरा थाने पर मामला पंजीबद्ध हुआ। मामले में गत 25 मई 2023 को आरोपी रामसिंह उर्फ भूत पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभुदयाल निवासी मोरपा काजी कुडली बाटोदा हाल निवासी गुगडोद बौंली जिला सवाई माधोपुर, बाबुलाल उर्फ बाबुड़िया पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभुदयाल निवासी मोरपा काजी कुडली बाटोदा जिला सवाई माधोपुर हाल गुगडोद बौंली को गिरफतार किया जा चुका है।

 

 

पूछताछ में आरोपी प्रकाश उर्फ मोटा उर्फ सुभाष उर्फ बबलू उर्फ हरदेवा उर्फ हरदयाल उर्फ दयाल उर्फ कालू उर्फ काल्या ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत 24 मार्च 23 को फरियादी रमेश चन्द निवासी कुण्डेरा की बस स्टेण्ड पर स्थित किराने की दूकान का पीछा का जंगला तोड़ कर नकदी एवं सामान चोरी करके ले जाने की वारदात को स्वीकार किया है। मामले में पुलिस माल बरामदगी के सार्थक प्रयास कर रही है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रामवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान, अजय सिंह कांस्टेबल एवं नाहर सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !