Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव 20 अगस्त को

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की पंचायतीराज संस्थाओं में 31 मई, 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्यों के 8, सरपंच के 28 एवं पंच के 285 पदों पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त 28 उप सरपंचों के रिक्त पदों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 58 के अन्तर्गत निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने की तिथि 4 अगस्त, 2023 है।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नारायण सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक शनिवार एवं रविवार को छोड़कर, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 11 अगस्त को प्रातः 11 बजे से नाम वापसी की तिथि 12 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तक, चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 12 अगस्त नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात, मतदान की तिथि 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक एवं मतगणना पंचायत समिति मुख्यालय पर 22 अगस्त को प्रातः 9 बजे से की जाएगी।

 

By-elections on vacant posts in Panchayati Raj Institutions on 20th August

 

इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 23 सपठित 56 के अन्तर्गत निर्वाचन की लोकसूचना जारी करने तिथि 4 अगस्त, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से, नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तक, चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 14 अगस्त को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात, मतदान की तिथि 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक एवं मतगणना पंचायत मुख्यालय पर 20 अगस्त को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !