Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कर्ज नहीं चुका पाया पति तो पत्नी को कर्जदारों को सौंपा, जेठ-ननदोई से भी करवाया दुष्कर्म

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में महिला ने अपने पति के खिलाफ उसका दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति कर्जा चुकाने के लिए उसे कर्जदारों को सौंप देता है। पीड़िता ने झोटवाड़ा थाने में पति के साथ ही जेठ और ननदोई के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर शुक्रवार को मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

1.5 लाख चुकाने के लिए पत्नी को सौंपा

झोटवाड़ा थानाधिकारी घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया कि गत शुक्रवार को पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। महिला का आरोप है कि उसका पति कर्जा चुकाने के लिए उसे कर्जदारों को सौंपकर दुष्कर्म करवाता है। शराब के नशे में पति ने जेठ के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जेठ का डेढ़ लाख रुपए कर्जा था, जिसे चुकाने के लिए उसका दुष्कर्म किया गया। इसके बाद भी आए दिन जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता था।

 

If the husband could not repay the loan, the wife was handed over to the borrowers in jaipur

 

ननदोई ने भी किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार उसके पति ने उसके ननदोई से भी कर्ज ले रखा था। ननदोई ने भी मौका पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर वहां से चला गया। इसके बाद महिला के पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर ननदोई ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति का घर छोड़ने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। तंग आकर महिला झोटवाड़ा थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। फिलहाल झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !