Thursday , 23 July 2026
Breaking News

साइकिल यात्रियों ने बताया “हमें क्या खाना चाहिए?”

हम खा रहे हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि हम क्या सही खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण है। इसके प्रति जागरूकता पैदा करने और खाने की अच्छी आदतोें को जीवन में शामिल करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की पहल पर स्वस्थ भारत यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी यात्रा का आगमन रविवार को सवाई माधोपुर जिले में हो चुका है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आम जनता को समर्पित यह साइकिल यात्रा आम जनता को “ईट राइट इण्डिया-ईट सेफ, हैल्थी एण्ड फोर्टिफाईड फूड” का संदेश देकर स्वस्थ एवं संतुलित भोजन के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। सोमवार को इस यात्रा द्वारा रैली का आयोजन कर खाने की सही आदतों के बारे में जागरूक किया गया। रैली में चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा सहयोगिनी, एनसीसी, एनएसएस के छात्र, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, रणथम्भौर नर्सिंग काॅलेज, गुलशन नर्सिंग काॅलेज, स्किल डेवलपमेंट के छात्र आदि शामिल हुए।

Swasth Bharat Yatra Bicyclists said What we eat

 

खाने में हो तेल, चीनी, नमक कम, सफाई का रखें ध्यान:
रैली से पूर्व ईट हैल्दी, ईट राइट के रिस्टबैंड एक्सचेंज कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सभी को बताया कि खाने में तेल चीनी नमक कम खाएं, शुद्व व पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना व एफएसएसएआई जाॅइंट डायरेक्टर अशोक मिश्रा ने एक दूसरे को रिस्ट बैंड पहनाएं। इसके बाद सीएमएचओ ने फ्लैग ऑफ़ कर के रैली की शुरूआत अर्बन पीएचसी बजरिया से की। रैली पीएचसी से शुरू होकर सब्जी मंडी, सिविल लाइन्स, प्रेम मंदिर, बजरिया होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची।

प्रशनोत्तरी के माध्यम से किया जागरूक:
साइकिल यात्रियों ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए और लोगों को खाने की सही आदतों के बारे में बताया। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से एंकर ने रोचक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उपभोक्ता सुरक्षित और स्वस्थ भोजन की मांग करें जो खाद्य व्यवसायों को केवल उन्हीं उत्पादों का निर्माण करने के लिए मजबूर करेगी। वहां मौजूद लोगों के लिए क्विज आयोजित किया गया। सही जवाब देने वालों को स्वस्थ भारत यात्रा की गुडीज व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न स्थानों पर किया जागरूक:
शहर के मुख्य स्थलों रेल्वे स्टेशन, कलेक्टेट, बस स्टेंड पर खान-पान से संबंधित आमजन की जागरूकता के लिए आईईसी वेन के माध्यम से वीडियो फिल्म दिखाकर ईटिंग हैल्दी, ईटिंग सेफ, ईटिंग फोर्टीफाईड, नो फूड वेस्ट, साईक्लिंग और ब्रिस्क वोकिंग जैसी आदतों को जीवन में शामिल किए जाने की बातों से जागरूक किया गया। साथ ही खाने-पीने की वस्तुएं बनाने वाले दुकानदारों को कैप भी वितरित की गई।

एक्सपर्ट व्यू:
देश में महिलाओं और बच्चों में खून की कमी व पोषण की कमी जैसे रोग पाए जाते हैं। इसके पीछे कारण भोजन की सही आदतों का न होना है। इसलिए खाना संतुलित हो व पोषक तत्वों से भरपूर हो। इसी बात को आमजन तक पहुंचाने के लिए यह कैंपेन चलाया जा रहा है। देश भर में अलग अलग टीमें भ्रमण कर आमजन को जागरूक कर रही हैं। (जैसा कि भारतीय खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक व यात्रा के टीम लीडर अशोक मिश्रा ने बताया)
इस अवसर पर डाॅ. संदीप शर्मा, डाॅ. रेखा शर्मा, डाॅ. सुनील गर्ग, पीएचएम विनोद शर्मा, अरविंद गौतम, फूड इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पूर्विया, नरेश चेजारा, प्रेम जैन व जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे।
स्वस्थ भारत यात्रा ने राजस्थान में ट्रेक 3 द्वारा प्रवेश किया है। ट्रेक-3 में झालावाड़, कोटा, बून्दी, सवाई मोधोपुर, दौसा व अलवर शामिल हैं। आईईसी वीडियो वेन के साथ-साथ 25 साइकिल सवारों के यात्रा-दल आया है। 15 जनवरी को स्वस्थ भारत यात्रा के साइकिल सवार यात्रा दल को आगामी यात्रा के लिए विदा किया जाएगा। यह यात्रा दल सवाई माधोपुर होते हुए दौसा पहुंचेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !