दरगाह शेख सलीमुद्दीन चिश्ती उर्फ सैलानी बाबा का सालाना उर्स का आयोजन हुआ। दरगाह के सज्जादा नशीन काजी अस्तशामुद्दीन ने बताया की उर्स में सुबह गुस्ल शरीफ तथा कुरान खानी हुई तथा दोपहर से ही टोंक की पार्टी द्वारा कव्वाली का आयोजन हुआ। शाम को चादर पेश की गई तथा दरगाह पर आये जायरीनों की लगेर भी बांटा गया।

उर्स में सभी धर्मों के हजारों की संख्या में लोग बाबा की जियारत के लिए आए। दरगाह सज्जादा नशीन की ओर से अमन चैन खुशहाली, भाईचारे की दुआ की गई। मंगलवार को कुल की रस्म के साथ उसका समापन होगा। उर्स के अवसर पर नगर परिषद सवाई माधोपुर की चेयरमेन राजबाई बैरवा तथा अन्य पार्षद भी उर्स शामिल हुए। पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीना की ओर से भी चादर भिजवाई गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया