Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सड़क पर फैली बजरी से वाहन चालक परेशान

जिले के सवाई माधोपुर कोटा मेगा हाइवे पर खिजूरी ग्राम पंचायत मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर पहले हाइवे रोड़ पर बजरी फैली होने से वाहन चालकों मुख्य रूप से दुपहिया वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में प्रवेश करने वाले अवांछित गतिविधियों में लिप्त वाहनों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की जा रही है।

 

Driver troubled by gravel spread on the road in sawai madhopur

 

 

साथ ही अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों एवं इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों जयसिंह मीणा, जगदीश बैरवा, छाजूलाल वर्मा, पुखराज सैनी आदि ने बताया कि इसी कार्यवाही से बचने के लिए रात्रि में किसी डम्पर चालक ने पुलिस के द्वारा पीछा करने पर हाईवे पर ही बजरी को खाली कर दिया।

 

 

इससे हाईवे रोड़ पर करीब सौ मीटर से अधिक दूरी तक बजरी फैल गई। करीब दो दिन बाद बजरी तो रोड़ से हट गई। लेकिन अब भी वहाँ इतनी बजरी फैली हुई है, जिससे वाहन चालकों को निकलते समय फिसलने का डर लगा रहता है। आम लोगों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा हाईवे निर्माण एवं रखरखाव एजेन्सी से हाईवे से फैली हुई बजरी को साफ करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !