Friday , 4 September 2026
Breaking News

पुलिस ने अवैध बनास बजरी से भरा हुआ डम्पर किया जप्त, चालक गिरफ्तार

रावंजना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने चालक राहुल खान पुत्र सहजा को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध बजरी परिवहन एवं खनन और रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम थाना के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह मय जाप्ता द्वारा बजरी खनन एवं परिवहन रोकथाम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अवैध बनास बजरी से भरे एक डम्पर तथा उसके चालक को गिरफ्तार किया।

 

Police seized dumper filled with illegal Banas gravel and driver arrested in rawanjna dungar sawai madhopur

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह मय जाप्ता नाका डयूटी व लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु गश्त के दौरान जाब्ता हरिपुरा, रवांजना चौड, कुश्तला होते हुए कुश्तला टोल प्लाजा टोंक रोड़ पहुँचा, जहाँ पर करीब रात के 2बजकर 30 मिनट पर सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह  मय जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी की गयी। करीब 2 बजकर 50 मिनट पर एक डम्पर नीले रंग का निर्माणाधीन टोल कुश्तला से टोंक रोड़ कुश्तला की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जिसको हाथ का ईशारा देकर रुकवाने का प्रयास किया तो डम्पर का चालक डम्पर को तेज गती से भगाने लगा।

 

 

 

जिसको करीब 500 मीटर तक पीछा करके पकड़ा व डम्फर को रुकवा कर चैक किया तो उसमें बनास नदी की बजरी भरी हुई थी। जिसके सम्बन्ध में चालक के पास कोई बिल बिल्टी व रवन्ना नहीं मिला। चालक ने चौथ का बरवाडा क्षेत्र स्थित बड़ा गाँव बनास नदी से बजरी लाने की बात कही। इस पर कार्रवाई करते हुए आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में अवैध बजरी से भरे हुए डम्पर को जप्त कर चालक राहुल खान पुत्र सहजा मेव निवासी खरखरा शेखपुर अहीर भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम, सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह, आबिद हेड कांस्टेबल, आशीष कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल एवं मोरपाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !