Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विशनाराम गिरफ्तार

दो साल पहले जमानत पर बाहर आए भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विशनाराम जांगू को शनिवार रात लोहावट थाना क्षेत्र के दयाकोर गांव से गिरफ्तार किया गया। विशनाराम ने जमानत पर बाहर आने के बाद अपनी गैंग को सक्रिय कर दिया था। पुलिस ने 10 दिन पहले ही उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। फलोदी और जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया की विशनाराम मूल रूप से जालोड़ा गांव का रहने वाला है। उस पर अब तक करीब 60 मामले दर्ज है। जमानत पर बाहर आने के बाद से वह लगातार अपराध में लिप्त था।

 

विशनाराम जांगू ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की तो पत्थरों में गिर गया। उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। पुलिस ने उसे दबोच लिया। विशनाराम जांगू ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की तो पत्थरों में गिर गया। उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। पुलिस ने उसे दबोच लिया। ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल विशनाराम को पहले भी पुलिस ने तीन बार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाता। ऐसे में डीएसपी की टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को इतना एक्टिव कर दिया था कि पिछले कुछ दिनों से उसकी हर एक्टिविटी को ट्रैस किया जा रहा था। शनिवार को उसके अपने गांव में होने की सूचना मिली, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए पीलवा गांव के लिए रवाना हो गया।

 

पुलिस ने रास्ते में दयाकोर गांव के पास दोनों तरफ से घेराबंदी कर उसकी स्काॅर्पियो को टक्कर मार कर उसे रोक लिया। पुलिस पर हमला करने का आदतन अपराधी विशनाराम फिर से उसी तरह से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान विशनाराम पत्थरों में गिर गया। उसके दोनों पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे लोहावट अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया। फलोदी एसपी विनीत बंसल, एएसपी सौरभ तिवाड़ी भी लोहावट पहुंचे। लोहावट डीवाईएसपी शंकर मेघवाल, सीआई बद्रीप्रसाद मीणा और स्पेशल टीम के अमानाराम भी मौजूद रहे।

 

पुलिस 6 महीने से कर रही थी पकड़ने का प्रयास

 

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की टीम 6 महीने से लगातार उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। सबसे पहले विशनाराम ने लोहावट में पुलिस पर फायरिंग की और भाग निकला। इसके बाद डीएसपी टीम पर बाप में फायरिंग की और भाग गया। एक हफ्ते पहले शेरगढ़ में भी पुलिस ने विशनाराम को घेर लिया था, लेकिन वहां से भी वह भागने में सफल हो गया था।

 

Gangster Vishnaram accused of Bhanwari Devi murder case arrested

(गैंगस्टर विशनाराम)

 

10 दिन पहले बढ़ाया था इनाम

2021 में विशनाराम जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। 6 महीने से पुलिस को उसकी तलाश थी। 19 जून 2023 को जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने विशनाराम पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। 20 जून को पुलिस को सूचना मिली कि विशनाराम फलोदी थाना इलाके के मंडला खुर्द गांव में है। भोजासर थाना पुलिस ने दोपहर 1 बजे नाकाबंदी कर दी। सफेद स्कॉर्पियो मंडला खुर्द नाका से गुजरी। रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने टायर पर फायर किए। विशनाराम फरार हो गया। उसके ड्राइवर श्रवणराम (20) का भागने के दौरान पैर फ्रैक्चर हो गया। श्रवणराम को गिरफ्तार कर लिया गया। 11 अगस्त को पुलिस मुख्यालय की ओर से इनामी राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने विशनाराम को पकड़ने की प्लानिंग भी नए सिरे से की।

 

007 गैंग से दुश्मनी

विशनाराम 0029 गैंग चलाता है। एक और कुख्यात राजू मांजू की 007 गैंग से उसकी दुश्मनी है। उसके जमानत पर बाहर आने के बाद लोहावट में एक शादी समारोह में दोनों गैंग आपस में भिड़ गई थीं। इसके बाद से ही पुलिस को लगातार गैंगवार होने का अंदेशा था। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में भी विशनाराम आरोपी था। उस पर शव को जलाकर उसके अवशेष नहर में बहाने का आरोप है। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में भी विशनाराम आरोपी था। उस पर शव को जलाकर उसके अवशेष नहर में बहाने का आरोप है।

 

Bhanwari Devi

(भंवरी देवी)

 

 

भंवरी हत्याकांड में विशनाराम की सबूत मिटाने में भूमिका

विशनाराम सबसे पहले भंवरी देवी हत्याकांड से चर्चा में आया था। उस वक्त वह लोहावट का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि भंवरी देवी के शव को उसी ने ठिकाने लगाया था। उसी ने शव को जलाकर उसकी राख और हड्डियों को राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में बहा दिया था। पुलिस ने 2010 में उसे अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में महिपाल मदेरणा, मलखान सिंह समेत 17 लोग 10 साल की जेल काट चुके हैं। 2021 में आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !