Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अघोषित बिजली कटौती को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर आज बुधवार को भाजपा नेता भवानी सिंह मीणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपाइयों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।

 

Demonstration regarding undeclared power cuts in sawai madhopur

 

वहीं रात के समय बिजली सप्लाई की जाती है, जिससे बारिश के इस मौसम में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बार-बार अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है, कभी लोड सेटिंग के नाम पर तो कभी मरम्मत के नाम पर घंटो बिजली बंद कर दी जाती है। वहीं दिन की बजाए रात के समय बिजली देने से किसानों को रात में खेतों में काम करने में परेशानियां उठानी पड़ रही है। भाजपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से अघोषित बिजली कटौती बंद करने एंव किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। साथ ही भाजपाइयों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग द्वारा बिजली समस्या को दूर नही किया गया तो आगामी दिनों में भाजपाइयों द्वारा विद्युत विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !