Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान मिशन-2030 हेतु पॉवर इंजीनियर्स ने दिया अभ्यावेदन

राजस्थान सरकार की पहल पर कार्मिक विभाग द्वारा उदयपुर में आयोजित हितधारकों से गहन परामर्श कार्यक्रम में पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने कनिष्ठ अभियंताओं से संबंधित समस्याओं पर अपने सुझाव रखे। प्रदेश संयुक्त सचिव नितिन जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 5वें वेतन आयोग के बाद से 6ठें वेतन आयोग लागू करते समय कनिष्ठ अभियंता संवर्ग में उत्पन्न हुई वेतन तथा एसीपी विसंगति दूर करने हेतु कई सुझाव रखे।

 

7वें वेतन आयोग में इसे सुधार करने की बात कही गई थी परंतु अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि बिजली निगमों का कनिष्ठ अभियंता जोखिम भरी विषम परिस्थितियों में दिन रात काम करता है परंतु ना तो उसे किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता मिलता है ना ही कोई सुविधा मिलती है।

 

Power Engineers gave representation for Rajasthan Mission-2030

 

अत्यावश्यक सेवाओं के अन्य विभागों में कार्मिकों को दिए जाने वाले हार्ड ड्यूटी अलाउंस की ही तरह कनिष्ठ अभियंताओं को भी इस प्रकार का भत्ता देने की मांग की। पॉवर इंजीनियर्स का कहना है कि मिशन 2030 राज्य सरकार की एक अभिनव पहल है। राज्य के आधारभूत ढांचे और सरंचना को बनाने में कनिष्ठ अभियंता का अहम योगदान है तथा बिजली मानव जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है। इस तंत्र की मूल कड़ी की समस्याओं को दूर किए बिना मिशन 2030 के लक्ष्य को हासिल करना कठिन होगा।

 

वेतन विसंगति दूर करने हेतु कनिष्ठ अभियंता को नियुक्ति पर ग्रेड पे 4800 अथवा शुरुआती 10 वेतन वृद्धि देने की मांग की गई है। इस दौरान बजट घोषणा क्रमांक 155 एसीपी पर पदोन्नति पद का वेतनमान सलेक्शन ग्रेड देने के क्रियान्वयन आदेश भी शीघ्र जारी करवाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन सचिव दीपक सुवालका, डिस्कॉम महासचिव हरिकेश मीना तथा संभाग अध्यक्ष इमरान अंसारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !