Sunday , 7 June 2026
Breaking News

क्या अब हाउसिंग बोर्ड के लोगों को नहीं मिलेगा पीने का पानी ?

आम जन के द्वारा अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करने पर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान तो नहीं किया गया। इसके उलट और नई समस्यायें खड़ी हो जाये तो इससे आम जन में यही संदेश जाता है कि उनको शायद अब ज्यादा परेशान किया जायेगा। ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय पर अपनी मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष करते हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के लोगों के साथ देखने में आया है। काॅलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षाें से काॅलोनी में सड़कों की स्थिति खराब ही नहीं बद्तर हो चुकी है। पेयजल की लाइनों में भी सुधार की आवश्यकता है।

 

वहीं काॅलोनी में रोड़ लाइटों की स्थिति भी बेहद खराब है। ऐसे में जब लोगों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्या समाधान के लिए अपनी मांग उठाई। आम जन ने कई बार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से समस्या समाधान की मांग करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याओं को उठाया। लेकिन उसके बाद समस्याओं के समाधान के स्थान पर समस्याऐं और बढ़ गई।

 

Will the Housing Board people not get drinking water now

 

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के लोगों ने बताया कि अब काॅलोनी में करीब एक सप्ताह से लोगों को पेयजल भी नसीब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आम जन पूरी तरह से पानी के निजी टेंकर ठेकेदारों के दम पर पानी पी रहे है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक जो मुख्यमंत्री के सलाहकार भी है, लगातार क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल की सुविधाएं बढ़ाने तथा पानी की कमी नहीं आने देने की बात करते है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर विधायक के दावों की हवा निकाल दी गई है।

 

लगता है विधायक के प्रयासों को प्रशासनिक अधिकारी भी पूरा नहीं होने देना चाहते है। खैर जिले की जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की आपसी खींचतान हो सकती है। लेकिन उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से काॅलोनी के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !