Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत लाभार्थी को वितरित किए 1 हजार 64 स्मार्ट फोन

राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत प्रथम चरण में चिरंजीवी परिवार की महिलाओं एवं कक्षा 9 से उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरित किए जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत कैम्प के इक्किस्वे दिन 1064 महिला लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए जिसमें जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में आयोजित शिविर में 136, शहर स्थित अंबेडकर भवन सवाई माधोपुर में आयोजित शिविर में 101, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में आयोजित शिविर में 152, मीना धर्मशाला नगर परिषद के पास गंगापुर सिटी में आयोजित शिविर में 77, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टी खुर्द बामनवास में आयोजित शिविर में 143, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय बौंली में आयोजित शिविर में 160, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय भवन खंडार में आयोजित शिविर में 72, राजकीय सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में आयोजित शिविर में 141 एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मलारना डूंगर में आयोजित शिविर में 82 महिला लाभार्थियों को स्मार्ट फोन मय इन्टरनेट कनेक्टिविटी के वितरित किए गए।

 

1 thousand 64 smart phones distributed to beneficiaries under Indira Gandhi Smart Phone Scheme

 

कल यहां लगेंगे शिविर:- सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में ग्राम पंचायत खिलचीपुर के 92 चयनित लाभार्थियों तथा अंबेडकर भवन सवाई माधोपुर में वार्ड 32 के 104 चयनित लाभार्थियों, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में ग्राम पंचायत बामन बरोदा व महुं कलां के शेष चयनित लाभार्थियों एवं मीना धर्मशाला नगर परिषद के पास गंगापुर सिटी में वार्ड 20 के शेष चयनित लाभार्थियों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टी खुर्द बामनवास में ग्राम पंचायत डाबर के 157 लाभार्थियों, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय बौंली में ग्राम पंचायत बागडोली के 50 लाभार्थियों को, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मलारना डूंगर में शेष लाभार्थियों को, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय भवन खंडार में ग्राम पंचायत सीन्गोर कलां के 87 लाभार्थियों एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में ग्राम पंचायत टापुर के शेष लाभार्थियों को आमंत्रित कर शिविर लगाए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !