भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह द्वारा रेंज स्तरीय अभियान स्तरीय अभियान आवाज दो एक पहल के तहत आज मंगलवार को एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में महिला अत्याचार, घरेलू हिंसा, महिला सशक्तिकरण एवं महिला संबंधी स्कूल की बालिकाओं और महिलाओं को कानूनी प्रावधानों से जागरूक करने के लिए रेंज स्तरीय अभियान आवाज दो एक पहल का आगाज किया गया।

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित टीम ने ग्राम पंचायत पचीपल्या में नरेगा महिला मजदूरों और राजकीय विद्यालय की बालिकाओं को महिला और बालिका संबंधी कानूनी प्रावधानों को जानकारी दी। टीम में नोडल अधिकारी राजवीर सिंह, अंसार अली सहायक उपनिरीक्षक, कविता सहायक उपनिरीक्षक, अनिता हैड कांस्टेबल, पूजा हैड कांस्टेबल एवं ममता हैड कांस्टेबल आदि रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया