Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करकमलों से हुआ “बहनों के भाई नरेंद्र मोदी” पुस्तिका का विमोचन

देश की बहनों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा भेंट की गई योजनाओं को अर्चना मीना ने इस पुस्तिका में किया है संकलित
स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक हैं अर्चना मीना

 

अर्चना मीना द्वारा संकलित पुस्तिका बहनों के भाई नरेंद्र मोदी पुस्तिका का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करकमलों से किया गया। अर्चना मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि नेतृत्व की बागडोर उसके हाथ में शोभा देती है जिसकी दृष्टि और संवेदनशीलता उस व्यक्ति के संघर्षों और समस्याओं को देख कर अनुभव कर सके जो स्वयं अपनी कठिनाइयों को दूर नहीं कर सकता हो।

BJP National President JP Nadda released the booklet Sisters brother Narendra Modi in sawai madhopur
उन्होंने कहा कि वर्षों के अंतराल के पश्चात आज देश को सौभाग्य से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक ऐसा ही नेतृत्व प्राप्त हुआ है। संघर्ष को जीवन का अभिन्न अंग मान कर जीने वाली देश की बहनों के लिए मोदी जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के रूप में ऐसी भेंट दी है कि जिसने महिलाओं का मान बढ़ाया है और इसी कारण बढ़ा है देशवासी उनकी बहनों के हृदय में मोदी जी के प्रति सम्मान।
अर्चना ने बताया कि ये योजनाऐं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बहनों और हमारी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत बेटियों तक अधिक से अधिक प्रचारित एवं प्रसारित करने में एक लघुप्रयास के विचार से मैंने इन्हें एक पुस्तिका “बहनों के भाई नरेंद्र मोदी” में संकलित किया है। अर्चना मीना ने कहा कि यह मेरा परम् सौभाग्य है कि इस पुस्तिका का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कर कमलों एवं राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, दौसा सांसद जसकौर मीना, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
BJP National President JP Nadda released the booklet Sisters brother Narendra Modi in sawai madhopur
अर्चना ने कहा कि मैं सभी वरिष्ठजनों एवं असंख्य कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जिनके माध्यम से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं। आशा है मेरी बहनें इस पुस्तिका से लाभान्वित होंगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठजनों को अर्चना ने अपने द्वारा संकलित प्रधानमंत्री द्वारा उनके कार्यकाल में किए गए छप्पन ऐतिहासिक कार्यों पर आधारित पुस्तक “56 शंखनाद” भी भेंट की। जिसका विमोचन गत माह माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के करकमलों से हुआ था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !