Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एनपीए की मांग को लेकर पशु चिकित्सकों की राज्यव्यापी हड़ताल शुरू

नॉन प्रैक्टिस अलाउंस की मांग को लेकर पशु चिकित्सकों की प्रदेश यूनियन के आव्हान पर सवाई माधोपुर जिले के सभी पशु चिकित्सक शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। पिछले पांच सालों से राज्य सरकार के स्तर पर लंबित पशु चिकित्सको की एनपीए की मांग को लेकर सवाई माधोपुर जिले सहित प्रदेश के सभी जिलों के पशु चिकित्सकों ने शनिवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है पशु चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के कारण जिले के पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्पों में दिए गए गारंटी कार्ड को लेकर बीमा करवाने के लिए वही पशुओं के इलाज के लिए इधर-उधर चक्कर काटते व परेशान होते हुए नजर आए।

 

साथ ही प्रदेश के सभी पशु चिकित्सकों के एक साथ सामूहिक अवकाश पर जाने से हड़ताल व पूर्ण कार्य बहिष्कार से सरकार की मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के क्रियान्वयन पर संकट छा गया है साथ ही प्रदेश में संचालित सभी गौशालाओं को सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान समय पर गौशाला निरीक्षण व सत्यापन कार्य प्रभावित होने से गौशालाओं को दिए जाने वाले अनुदान पर भी अब तलवार लटक गई है। पशु चिकित्सकों के साथ हड़ताल में जिले की विभिन्न गौशालाओं के संचालक, प्रगतिशील पशुपालक, पशु बीमा योजना के गारंटी कार्ड धारक व जिले के कई पशु चिकित्सक शामिल रहे।

 

Statewide strike of veterinarians begins demanding NPA

 

सभी ने विरोध प्रतीकात्मक स्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया व पशु चिकित्सकों को एनपीए दिये जाने का पुरजोर समर्थन किया। वेटरनरी डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश रोशन मीणा ने बताया कि पशु चिकित्सकों व पशु पालकों के सारात्मक सहयोग के कारण ही वर्तमान में राजस्थान पूरे देश में नंबर एक दुग्ध उत्पादक राज्य बना हुआ है। गायों में फैली लंबी महामारी के दौर में पशु चिकित्सको ने डोर टू डोर दिन-रात मेहनत कर गोवंश की सेवा की लेकिन एनपीए के संबंध में राज्य सरकार की तरफ से पिछले पाच सालों में केवल आश्वासन पर आश्वासन ही मिलते रहे। अब जबकि आगामी समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और आचार संहिता लगने में लगभग एक महीने से भी कम का समय रह गया है तो प्रदेश के सभी पशु चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह लामबंद नजर आये।

 

 

धरना प्रदर्शन के दौरान जिले के गौशाला संचालक व प्रगतिशील पशुपालकों के अलावा पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त निदेशक डाॅ. रामनारायण वर्मा, वेटरनरी डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश रोशन मीणा, मिडियासह प्रभारी डाॅ. चन्द्रप्रकाश मीणा, पशुधन विकास के उपनिदेशक डॉ. राजीव गर्ग, सवाई माधोपुर ब्लॉक के उपनिदेशक डॉ. महावीर मथुरिया, डॉ. ज्योति गर्ग, डॉ. रामसिंह मीणा, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डॉ. सुनील बारेठ, डॉ. ऐश्वर्या भारद्वाज, डॉ. आशीष जैन, डॉ. धर्मेंद्र सिंहल सहित जिले के कई पशु चिकित्सक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !