Thursday , 23 April 2026
Breaking News

168 चूहों को पकड़ने में रेलवे मंडल लखनऊ ने खर्च किए 69 लाख रुपये, आरटीआई में हुआ खुलासा

चूहों का आतंक सिर्फ घरों में ही नहीं सार्वजनिक स्थानों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक देखने को मिल रहा है। हर उस जगह पर चूहों का प्रकोप देखने को मिलता है, जहां इंसान रहते है। जिससे चूहों की चहल कदमी और उनकी शरारत से होने वाले नुकसान से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है। इससे जुड़े आप को टीवी पर तमाम विज्ञापन भी देखने को मिल जाएंगे। जिसमें कम खर्च करके चूहों को पकड़ने के लिए तमाम प्रोडक्ट दिख जाएंगे।

 

लेकिन इन दिनों चूहों से ही जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला देश में सुर्खियों में है। यह मामला उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से संबंधित है. आप अंदाजा लगाइये अगर 168 चूहों को पकड़ना हो तो कितने रूपये खर्च होंगे। दिमाग में हजारों या फिर बहुत ज्यादा तो 1 लाख तक की रकम चल रही होगी। लेकिन यहां आप गलत हैं। दरअसल, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने एक चूहे को पकड़ने में 41 हजार रुपये खर्च कर दिये है। बता दें कि लखनऊ मंडल रेलवे ने चूहों को पकड़ने के लिए 69 लाख रुपये खर्च किए हैं।

 

Railway Division Lucknow spent 69 lakh rupees in catching 168 rats

 

यह जानकर आप और हैरान हो जाएंगे कि 69 लाख की बड़ी रकम खर्च करके रेलवे ने महज 168 चूहों को ही पकड़ा। आरटीई में हुए खुलासे के मुताबित यह रकम पिछले तीन सालों में खर्च की गई। यानी प्रति वर्ष उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने चूहों को पकड़ने पर 23.2 लाख रुपये खर्च किए। जिसको लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, नीमच के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने चूहा पकड़ने के लिए रेलवे द्वारा खर्च की गई धनराशि की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी।

 

जिसमें यह बड़ी जानकारी सामने आई। उत्तर रेलवे में 5 मंडल हैं। इनमे दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, फिरोजपुर और मुरादाबाद। इन सभी मंडलों ने चूहा पकड़ने पर हुए खर्च की जानकारी दी। इसी क्रम में रेलवे के लखनऊ मंडल ने भी यह जानकारी दी। हालांकि लखनऊ मंडल रेलवे के पास इस यह जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं है कि चूहों की वजह से कितना नुकसान हुआ। लेकिन 69 लाख रुपये खर्च कर महज 168 चूहों को पकड़ने वाली रेलवे की बात पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। जो सुर्खियों में है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !