महावीर पार्क बजरिया सवाई माधोपुर विकास समिति के अध्यक्ष बजरंगलाल जाट एडवोकेट ने कमिश्नर नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को पत्र लिखकर महावीर पार्क में बंदरों एवं कुत्तों के आतंक से आम नागरिकों एवं विशेष रूप से वरिष्ठ जनों एवं बच्चों को बचाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि महावीर पार्क में बंदर घूमने आने वाले नागरिकों पर आए दिन हमला करते हैं तथा कुत्ते पार्क के जीव जंतु गिलहरियों आदि को मारते हैं।

इस संबंध में जाट ने पूर्व में भी कई बार नगर परिषद कमिश्नर को अवगत कराया था किंतु उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होने बताया कि पिछले दो दिन से पानी की टंकी की पाइप लाइन में कचरा आने के कारण पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। जिससे पार्क में भ्रमण करने वाले नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया