Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जयपुर में 9वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़, बीच रास्ते हाथ पकड़कर कैफे में ले जाने लगा 

जयपुर में 9वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बीच रास्ते में मनचले ने स्कूल छात्रा को रोका और जबरन हाथ पकड़कर कैफे में ले जाने की कोशिश की। चिल्लाने पर लोगों ने छात्रा को छुड़ाया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। नाबालिग के पिता ने शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसएचओ (शिवदासपुरा) दौलतराम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया की उनकी 13 साल की बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती है।

 

9th student molested in Jaipur, held her hand and taken to cafe midway

 

गत 16 सितंबर की दोपहर स्कूल की छुट्‌टी के बाद नाबालिग बेटी पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में शनि मंदिर के पास देशराज बैरवा नाम के लड़के ने उसको रोक लिया और हाथ पकड़कर कैफे में जबरन ले जाने लगा। नाबालिग बेटी के विरोध कर चिल्लाने पर लोगों ने छुड़वाया। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचना देकर बताया। स्कूल टीचर्स ने कॉल कर हमें बताया। बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि देशराज ने उसकी फोटो खींच रखी है और मैसेज करके मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। शिवदासपुरा पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !