Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर अलवर पुलिस ने पकड़ा साइबर ठग : विभिन्न बैंकों के 26 एटीएम कार्ड बरामद 

पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की सूचना पर अलवर जिले की कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने ज्योति राव सर्किल के पास एटीएम मशीनों से साइबर ठगी की रकम निकलने का प्रयास कर रहे। थाना बगड़ तिराहा इलाके के खूंटेटा कला निवासी ठग नवीन गोस्वामी पुत्र पदम चंद को गिरफ्तार कर विभिन्न बैंकों के 26 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठग द्वारा 20% कमीशन बेस पर साइबर ठगी का पैसा निकाला जा रहा था और कमीशन बेस पर ही फर्जी एटीएम कार्ड भी उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

 

आरोपी नवीन गोस्वामी से पूछताछ में अलवर व भरतपुर जिले के 10 अन्य साइबर ठगों को नामजद किया गया है, उनकी तलाश में टीमें गठित की गई है। एडीजी एमएन ने बताया कि क्राइम ब्रांच के हैड कांस्टेबल कमल सिंह को सूचना मिली कि अलवर के आसपास के कुछ बदमाश आमजन से ठगी कर सन्दिग्ध बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा कर एटीएम के जरिए पैसा निकलवाते है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत मय टीम द्वारा इस सूचना को पुख्ता करने की दिशा में काम किया गया।

 

On the information of CID Crime Branch, Alwar Police caught cyber thug

 

सूचना पुख्ता होने पर शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि मनु मार्ग स्थित एटीएम मशीनों से साईबर ठगी की रकम सन्दिग्ध एटीएम कार्ड्स के जरिए नगद निकालने एक 30-32 साल का युवक घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मनु मार्ग पर ज्योति राव सर्किल की और एटीएम के पास खड़े युवक नवीन गोस्वामी को डिटेन कर तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब में विभिन्न बैंकों के 26 एटीएम कार्ड व एक मोबाइल मिला।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अलवर के खैरथल निवासी आबिद खान, छोटा गोठड़ा निवासी आलम, पाली नांगल निवासी यूनुस, पाली निवासी हेमंत, खूंटेटा कला निवासी शौकीन, भरतपुर में बरलाका निवासी शकील, इमरान और शकी मोहम्मद ऑनलाइन साइबर ठगी कर बैंकों में रकम डलवाते हैं। पथरोडा निवासी अरसद और मुण्डपुरी निवासी राहुल मेव ने उसे यह एटीएम कार्ड लाकर दिए थे। इनके द्वारा व्हाट्सएप कॉल या वॉइस कॉल कर बताने पर वह 20% कमिशन पर इन एटीएम के जरिए पैसा निकलवा कर साइबर ठगों को पहुंचा देता है। एडीजी ने बताया कि इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत, हैड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, रामनिवास, कमल सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र शर्मा व कांस्टेबल चालक विश्राम की विशेष भूमिका रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !