Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कचरा मुक्त भारत रखने के लिए किया श्रमदान, महिलाओं ने ली स्वच्छता की शपथ

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय के मोती नगर आंगनवाड़ी केंद्र पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर श्रमदान करने सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। कार्यक्रम के दौरान श्रमदान संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

Donated labour to keep India garbage free in sawai madhopur

 

विजेता महिलाओं को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के महेंद्र कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उर्मिला पहाड़िया, चित्रलेखा, देवकी शर्मा, उगन्ती शर्मा, मंजू जैन, संतरा वर्मा, मीना देवी, दुर्गा देवी इत्यादि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक नेमीचंद मीणा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही एक साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कचरा मुक्त भारत बनाने अपील की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !