मित्रपुरा थाना पुलिस शांति भंग करने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं सीताराम प्रजापत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली व मीना मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली के सुपरविजन में थानाधिकारी बालकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा मित्रपुरा में चुनावों के टिकटों की बात को लेकर लडाई झगडा करने पर रामधन पुत्र गोपीराम निवासी थूणी मदन मोहनपुरा थाना कोठखावदा जिला जयपुर, रामावतार पुत्र जन्सीलाल निवासी चूराडा थाना दत्तवास जिला टोंक और हंसराज पुत्र रामकुंवार निवासी पुरा पनेसिंह थाना बौंली को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बालकष्ण थानाधिकारी थाना मित्रपुरा, मदन लाल हैड कांस्टेबल, विनोद कांस्टेबल, सीताराम कांस्टेबल एवं संजय कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया