Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साइबर सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज शुक्रवार को साइबर क्लब के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गोपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में जीवन के हर क्षेत्र में जिस गति से ऑनलाइन और वर्चुअल कार्य बढ़ रहा है उसी तेजी से साइबर क्राइम एवं फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। अतः साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। संगोष्ठी में वक्ता आर पी राजौरा एवं डॉ. रोमिला कर्णावट ने वित्तीय फ्रॉड, टैक्स रिलेटेड रणनीति एवं वित्तीय प्लानिंग के बारे में जानकारी दी। साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम सोनवाल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा हेतु ओटीपी, अपनी निजी जानकारी शेयर न करने की सलाह दी।

 

Seminar organized on cyber security topic in pg college sawai madhopur

 

इन्होंने फिशिंग ईमेल, क्लिकजेकिंग, रैनसॉमवेयर, मैलवेयर इत्यादि की जानकारी दी। क्लब के सह संयोजक डॉ. मो. शाहिद जैदी एवं मनीषा कुमारी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान शानिया बानो, द्वितीय स्थान आरती नामा एवं तृतीय स्थान पूजा सिंह व ब्रजेश सेन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य मनमोहन शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार मीना एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !