Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विधानसभा चुनाव-2023 को मध्य नजर रखते हुए अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी पप्पूलाल योगी पुत्र कानाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में
अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब तथा असामाजिक तत्वों की अनैतिक गतिविधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी  टीनू के नेतृत्व में गठित टीम मुकेष कुमार सहायक उपनिरीक्षक मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी पप्पूलाल योगी पुत्र कानाराम निवासी सारसोप थाना चौथ का बरवाड़ा को ग्राम सारसोप में तालाब की पाल के पास लकड़ी की केबिन मे अवैध देशी शराब बेचते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध शराब को जब्त कर आरोपी के विरूद्व आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

 

Sawai Madhopur Police action against illegal liquor in sawai madhopur

 

खण्डार थाना पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को मध्य नजर रखते हुए जिला हाजा में अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब तथा असामाजिक तत्वों की अनैतिक गतिविधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में  थानाधिकारी खण्डार दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम बलवीर सिह हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी धारा सिंह पुत्र शम्भु सिंह निवासी छाण थाना खण्डार को औगाल की पुलिया कस्बा छाण मे अवैध देशी शराब ले जाते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त कर आरोपी के विरूद्व आबकारी अधिनियम में थाना खण्डार पर मामला दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !