कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा गत शुक्रवार, 20 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे सवाई माधोपुर पहुंची। प्रियंका गांधी सीधे दौसा के सिकराय में एक आमसभा को संबोधित कर हैलीकॉप्टर से सीधे सवाई माधोपुर पहुंची थी। प्रियंका गांधी ने गत रविवार को सुबह की पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया।

इस दौरान प्रियंका गांधी और उनके परिजनों ने जोन नम्बर दो में बाघिन नूरी (टी-105) के दीदार किए। बाघिन की अठखेलियां देखकर प्रियंका गांधी एंव उनके परिजन रोमांचित हो गए। इस दौरान उन्होंने बाघिन की अठखेलियों को अपने कैमरे में भी कैद किया है।
इसी प्रकार शाम की पारी में भी प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण पर गई थी। जहां उन्होंने बाघों एवं अन्य वन्यजीवों की अठखेलियां देखी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया