नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा भव्य दशहरा मेला 2023 का आयोजन 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2023 तक रणथंभौर सर्किल स्थित दशहरा मैदान में किया जाएगा। सहायक कलक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त यशार्थ शेखर ने बताया कि 24 अक्टूबर को सांय 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसके पश्चात सांय 6ः30 बजे रावण दहन किया जाएगा। इसी प्रकार 25 अक्टूबर को सांय 7 बजे दशहरा मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा तथा 26 अक्टूबर को सांय 7 बजे दशहरा मैदान में मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।