Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से आयोजित की जाए स्वीप गतिविधियां

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के माध्यम से जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसकी समीक्षा बुधवार को स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने जिला परिषद सभागार में की। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि गत विधानसभा चुनावों में मात्र 65 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसे इस विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 प्रतिशत तक बढ़ाना हा लक्ष्य है।

 

Sweep activities should be organized especially in areas with low voting percentage in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि विशेषकर बामनवास एवं खण्डार विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं का प्रतिशत बहुत कम रहा है। उन्होंने बामनवास एवं खण्डार क्षेत्रों में महिला मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए राजीविका की स्वयं सहायता समूहों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां विशेष रूप में आयोजित करवाने के निर्देश राजीविका के डीपीएम अजीत सिंह सहरिया एवं महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक प्रियंका शर्मा को दिए है।

 

 

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर दी जाने वाली रोगी पर्ची मतदान अवश्य करने एवं मतदान तिथि अंकित करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला प्रबंधन एनयूएलएम रामेन्द्र शर्मा को सरकारी साईट्स पर लगाए गए स्वीप गतिविधियों के पोस्टर बैनर के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर केनवास स्वीप गेट, होर्डिंग्स, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न ऐप्स, सी-विजिल आदि से संबंधित पोस्टर बैनर लगवाने के भी निर्देश दिए है।

 

 

वहीं उन्होंने मण्डी सचिव प्रेम प्रकाश यादव को कृषि उपज मण्डी, सब्जि मण्डी आने वाले कृषकों, फल-सब्जी विक्रेता, आड़तियों आदि को स्वीप गतिविधियों के पोस्टर लगाने के साथ-साथ स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना से उद्योगिक संस्थानों के माध्यम से तैयार कर फल-सब्जी मण्डी में आने वाले विक्रेताओं को स्वीप नारों एवं मतदान तिथि वाले कैरी बेग्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त समिता जैन को मजदूर चौकियों पर नियमित रूप से स्वीप गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद बंसल, सहायक स्वीप प्रभारी नीरज भास्कर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !