Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कृषि उपज मण्डी में किया स्वीप गतिविधियों का आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला के निर्देशन में जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विधानसभावार एवं जिला स्तर पर गठित स्वीप टीम द्वारा आयोजित किए जा रहे है। स्वीप टीम के सहायक प्रभारी नीरज कुमार भास्कर ने बताया कि आज गुरूवार को स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सवाई माधोपुर अनाज मंडी में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।

 

Sweep activities organized in agricultural produce market Sawai Madhopur

 

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद प्रसाद बंसल ने कृषि उपज मण्डी में कार्य करने वाले श्रमिकों, कर्मचारी एवं व्यापारियों को मतदान दिवस, 25 नवंबर, 2023 को मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सभी को वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में देखने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने बताया कि यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो वे 27 अक्टूबर, 2023 तक वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपना आवेदन करके वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते है। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर के पश्चात किसी भी प्रकार से वोटर लिस्ट में नाम नहीं जोड़ा जाएगा।

 

 

मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ:-

इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने लोकतंत्र के पर्व पर सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। साथ ही उपस्थित मतदाताओं को अपने परिवारजन, मित्रगणों तथा पड़ोसियों को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मंडी सचिव प्रेम प्रकाश यादव, सुरेंद्र कुमार एवं स्टाफ के सदस्य एवं स्वीप टीम के चंद्रमोहन जांगिड़, रघुवर दयाल मथुरिया उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !