Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सायबर ठगों द्वारा ठगे दो व्यक्तियों के 1 लाख 36 हजार रुपए वापस पीड़ितों के खातों में दिलवाएं

सायबर थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने सायबर ठगों द्वारा ठगे दो व्यक्तियों के 1 लाख 36 हजार रुपए वापस पीड़ितों के खातों में दिलवाएं है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में सायबर थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर ठगों द्वारा ठगे दो पीड़ित के कुल 1 लाख 36 हजार रुपए पीड़ित के खातों में वापिस दिलवाएं है।

 

get the money cheated by cyber thugs returned to the victims account in sawai madhopur

 

 

ठगों ने विभिन्न तरीके से दो व्यक्तियों को सायबर ठगी का शिकार बनाया था। सायबर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनके बैंक अकांउट से विभिन्न वॉलेट में गये रूपये को फ्रीज कर वापस पीड़ित के बैंक अकाउंट में लाने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी मानसिंह ने बताया कि निम्न सायबर ठगी की वारदातें हुई है।

 

 

 

सायबर पुलिस ने ठगी के शिकार दो व्यक्तियों के कुल 1 लाख 36 हजार  रूपये पीड़ित के खातो में वापिस दिलवाएं। पुलिस ने बताया कि फरियादी महेश जैन निवासी खैरदा सवाई माधोपुर सीटी के बैंक अकाउंट से 56 हजार रूपये एनीडेस्क एपलीकेशन डाउनलोड करवाकर स्क्रीन शेयर कर सायबर ठगी से विभिन्न वॉलेट में ट्रासफर कर लिए थे। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर फरियादी के बैंक अकाउंट से गये सम्पूर्ण पैसे उसके अकाउंट मे वापिस आ गये।

 

 

इसी प्रकार फरियादी रामबल्लभ मीणा निवासी प्रतापनगर, जयपुर हाल इन्द्रा कॉलोनी सवाई माधोपुर आया कि उसके एक्सिस बैक अकांउट से फरियादी के मोबाइल पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही उसके अकाउट से कुल 90 हजार रूपये निकल गये। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फरियादी के रूपये में 80  हजार रूपये होल्ड करवाये। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फरियादी के रूपये वापिस उसके अकाउंट में आ गये। सायबर थाने के कर्मचारी ने जिन अकाउंट में पैसे गये थे, उनके बैंक अकाउंट अकाउण्ट एवं वॉलेट का पता कर संबंधित से समन्वय कर पैसे रूकवाये।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ सायबर ठगी होने पर तुरंत नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए एवं थाने पर सूचना अविलम्ब देनी चाहिए ताकि त्वरित कार्रवाई कर शिकायतकर्ता के बैंक अकाउंट से निकाले गये पैसों को रूकवाने की कार्रवाई की जा सके। पुलिस कि इस कार्रवाई के दौरान लक्ष्मण सिंह हेड कांस्टेबल सायबर पुलिस थाना, संतोष यादव महिला कांस्टेबल सायबर पुलिस थाना, हनुमान कांस्टेबल सायबर पुलिस थाना एवं अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल का विशेष योगदान रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !