रणथम्भौर किला स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश जी मन्दिर के पट शनिवार 28 अक्टूबर को चन्द्रग्रहण होने के कारण सूतक लग जाने से दोपहर साढ़े 3 बजे बंद हो जाएंगे। मन्दिर के महंत बृजकिशोर दाधीच एवं ट्रस्टी संजय दाधीच ने बताया कि शनिवार 28 अक्टूबर को चन्द्रगहण होने के कारण दोपहर 3.30 बजे सूतक लग जायेगा।

इसके चलते त्रिनेत्र गणेशजी मन्दिर के पट दोपहर 3.30 बजे बन्द हो जायेगें। इसके बाद अगले दिन 29 अक्टूबर रविवार को प्रातः 7 बजे मन्दिर के पट खुलेगें। उन्होने भगवान त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं से किसी असुविधा से बचने के लिए समय का ध्यान रखने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया