उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पटका पहनाकर सभी का किया जेजेपी में स्वागत
हिण्डौन सिटी की पूर्व नगर परिषद सभापति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गायत्री कोली ने जेजेपी की नीतियों में आस्था जताते हुए अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थाम लिया। जयपुर में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा उपाध्यक्ष गायत्री कोली सहित सभी समर्थकों का पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में सभी को पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़, निजी सचिव सुरेश चौधरी, इस जॉइनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेजेपी प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष बच्चन सिंह गुर्जर, डाॅ. अजित सिंह मौजूद रहे।
गायत्री कोली के साथ वरिष्ठ समाजसेवी गणेश कोली, जाट समाज महासभा 84 के महामंत्री अमर सिंह, पूर्व जिला मंत्री भाजपा व पूर्व पार्षद मानसिंह चौधरी, पूर्व पार्षद गजेंद्र जांगिड़, पूर्व पार्षद सुरेश जैन, जाट महासभा उपाध्यक्ष प्रताप बेनीवाल, जाट समाज मंत्री अशोक बेनीवाल, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी, पूर्व महामंत्री रमन डागुर, पूर्व प्रिंसिपल तेज सिंह डागुर, पूर्व भाजपा पदाधिकारी बबलू चौधरी, रिटायर्ड थानेदार अशोक सोलंकी, चंद्र प्रकाश कोली, शुबीराम कोली, लखपत कोली, प्रभाती कोली, मंजाराम कोली, गिरधारी कोली, कलुआ राम कोली, मुरारी बाबूजी, गंगाराम कोली, बाबूलाल कोली सहित अनेक समर्थकों ने पार्टी नीतियों में आस्था जताते हुए जेजेपी का दामन थामा।