राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की अधिसूचना जारी होने के प्रथम दिन चारों विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि 90-गंगापुर सिटी विधानसभा, 91-बामनवास, 92-सवाई माधोपुर एवं 93-खण्डार विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी उम्मीदवार ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया