Sunday , 7 June 2026
Breaking News

11 लाख 75 हजार रूपये की प्रतिकर राशि प्रदान करने के निर्देश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में पीडितों को प्रतिकर दिलवाये जाने के लिए जिला प्राधिकरण के पदेन सदस्यगण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीडित प्रतिकर स्कीम एवं महिलाओं के लिए संचालित नालसा योजना 2018 के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालयों एवं थानाधिकारियों से प्राप्त आपराधिक प्रकरणों के 16 प्रार्थना पत्र प्रतिकर हेतु लंबित थे जिसमें समिति द्वारा सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर आपराधिक घटनाओं में जीवन हानि के प्रार्थना पत्रों में 1 अन्तरिम स्तर के प्रार्थना पत्रों में सर्वसम्मति से 2 लाख 50 हजार रूपये तथा किशोर न्याय समिति माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जे.जे.बी. में लंबित बाल पीडितों के मामले में 09 अन्तरिम स्तर के प्रार्थना पत्रो में 9 लाख 25 हजार  रूपये की आर्थिक सहायता प्रतिकर के रूप में दिये जाने के आदेश प्रदान किए।

 

Instructions to provide compensation amount of 11 lakh 75 thousand rupees in sawai madhopur

 

बैठक में न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सवाई माधोपुर एस.के. पाराशर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता, पंकज नरूका न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. न्यायालय सवाई माधोपुर, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. कोर्ट सवाई माधोपुर पल्लवी शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर भावना भार्गव, जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर सुरेश ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अग्रवाला, अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर राधेश्याम वैष्णव, राजकीय लोक अभियोजक सवाई माधोपुर जितेन्द्र शर्मा एवं गंगापुर सिटी के जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक वी.सी. के माध्यम से उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !