जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 7 इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व भारत के लौह पुरुष पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मोहन मंगल ने की। बैठक को सम्बोन्धित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त ओबजर्वर सपना झां ने कहा कि प्रधानमंत्री के रुप में स्व. इंदिरा गांधी के निर्णय आज भी सराहे जा रहे है।
उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश को मजबूती दी, गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबी खत्म करने के लिए योजनाएं शुरु की और पाक युद्ध के दौरान बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनाकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनैतिक पहचान हांसिल की। इससे इस देश का इतिहास और गौरवशाली हुआ।

उन्होंने देश को एकसूत्र में बांधने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभई पटेल का जन्मदिन है। सरदार पटेल ने राजनैतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान पाया है। देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि उनका खुद का घर नहीं था अहमदाबाद में वे किराये के मकान में रहते थे उनका निधन हुआ तब उनके बैंक खाते में मात्र 260 रुपये थे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता पेशनर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष मोहन मंगल, नाजिश, ब्लॉक महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम, प्यारेलाल शर्मा, राजेश रैगर, धर्मवीर कुमावत, रामजीलाल गूर्जर, बृजमोहन सिसोदिया, सतीश श्रीवास्तव, गुरुवचन वाल्मिकी, आशाराम बैनाडा, प्यारेलाल शर्मा, उषा झां, बीना लोदवाल, सजन गंगवाल, राजेश्वर गौतम, मुख्तार अहमद आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया