Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आचार संहिता को लेकर जिला पुलिस की कार्रवाई, 89 लाख 97 हजार 940 रुपए किए जब्त, 21 आरोपी गिरफ्तार

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता की पालना में सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में सवाई माधोपुर जिला पुलिस द्वारा नए आयाम स्थपित किए गए है। पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर सिकंजा कसते हुए 21 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने दिनांक 9 अक्टूबर 23 से 31 अक्टूबर तक नाकाबंदी के दौरान कुल 89 लाख 97 हजार 940 रुपए संदिग्ध अवैध जब्त किए है।

 

Sawai Madhopur police action regarding code of conduct, Rs 89 lakh 97 thousand 940 seized, 21 accused arrested

 

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में समपूर्ण जिले में पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा जारी आदेशों की पालना में राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/वृत्ताधिकारीगणों के निकट सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीयों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई है।

 

 

 

 

विभिन्न स्थानों पर नाकाबन्दी कर तथा समय-समय पर इनामी अपराधी, गिरफ्तारी वारण्टी, स्थायी वारण्टी, अपराधी, मफरूर और थाने में दर्ज मुकदमों में वांछित अपराधी तथा अन्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध दबिश व गिरफ्तारी अभियान चलाकर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 9 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले में आबकारी अधिनियम के तहत 66 प्रकरण दर्ज कर 1990.33 लीटर अवैध शराब अनुमानित कीमत 6 लाख 27 हजार 150 रूपए मादक पदार्थ के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर 30.02 ग्राम स्मैक, 6200 ग्राम कोडिन सिरप, 82.570 किलोग्राम गांजा कुल अनुमानित कीमत 47 लाख 35 हजार 450 रूपए, अवैध हथियार के कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 9 फायर आर्म्स मय 5 जिन्दा कारतूस व 4 शार्प हथियार जब्त किए गए है।

 

 

 

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज कर 22,661 किलोग्राम अवैध विस्फोटक अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 52 हजार 320 रुपए एवं अवैध बजरी खनन/परिवहन करने पर कुल 21 प्रकरण दर्ज कर 23 ट्रैक्टर – ट्रॉली, 2 डम्फर एवं अवैध बजरी खनन में काम आने वाले 3 अन्य वाहन जप्त कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

 

 

इसके साथ ही पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 89 लाख 97 हजार 940 रुपए की सदिंग्ध राशि को जब्त किया गया है। एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए  83 लाख 22 हजार 790 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। साथ ही आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 इनामी अपराधी, 3 स्थाई वारंटी एवं 15 वारंटी सहित कुल 21 वाछिंत अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !