Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के प्रतिष्ठित वैश्विक पटल पर सवाई माधोपुर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पटल के समन्वयक, संस्था के वैश्विक अध्यक्ष तथा प्रख्यात साहित्यकार एवं पत्रकार प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव की अध्यक्षता में आयोजित इस कवि सम्मेलन का संचालन प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी ने किया।

 

Kavi Sammelan organized in sawai madhopur

 

कवि सम्मेलन में नोएडा से इस संस्था के वैश्विक अध्यक्ष, प्रख्यात साहित्यकार एवं पत्रकार प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव, नैरोबी ,केन्या, दक्षिण अफ्रीका से प्रख्यात साहित्यकारा सारिका फलोर, कुवैत से प्रख्यात कवियत्री संगीता चौबे ‘पंखुड़ी’, कानपुर से प्रख्यात साहित्यकारा डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ ‘रश्मि’, हथुआ, गोपालगंज बिहार से प्रख्यात साहित्यकारा डॉ. नीलम श्रीवास्तव और सवाईमाधोपुर से डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी शामिल हुए। डाॅ. रश्मि कुलश्रेष्ठ ‘रश्मि’ ने कविता जब से बदला फूल ने, अपना मृदु व्यवहार। तब से ही बनने लगे, शूलों के गलहार। प्रस्तुत की।

 

संगीता चौबे पंखुड़ी ने कविता नेह का संबल लिए प्रिय, प्रीत का श्रृंगार तुम। भावनाओं का हृदय में, इक उमड़ता ज्वार तुम। प्रस्तुत की। डॉ. नीलम श्रीवास्तव ने कविता हकीकत से नहीं हम दिल की नादानी से डरते हैं, नहीं दुश‌्वारियों का खौफ आसानी से डरते हैं, किसी की बेवजह की हर मेहरबानी से डरते हैं, अदावत से नहीं साहिब निगेहबानी से डरते हैं। प्रस्तुत की। सारिका फलोर ने कविता रात आई ओढ़ चूनर आज तारों की। दो दिलों में खिल रही कलियां बहारों की। प्रस्तुत की। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कविता दीवानों से मत पूछो, क्यों दीवाने कहलाते हैं, औरों को खुश करने को अपना दर्द छुपाते हैं। प्रस्तुत की।

 

प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने कविता हुजूम यादों के कितने तू संग ले आई,  हैं कितनी चाहतें तुझमें बता ऐ तनहाई।महकते फूलों में शौहरत घुली है मौसम की, वफ़ा में इश्क को कहते हैं लोग रुसवाई। प्रस्तुत की। देर शाम तक चले इस कवि सम्मेलन को स्वदेश एवं अन्य देशों से असंख्य श्रोताओं ने देखा सुना और सराहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !