राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए सामाजिक संस्था म्हारों फाउंडेशन के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को स्वीप प्लान के अंतर्गत जगदंबा उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैया में छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली बनाकर क्षेत्र के सभी नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया है। स्वीप अभियान से जुड़े सामाजिक संस्था म्हारों बरवाड़ों फाउंडेशन के समन्वयक अनेन्द्र सिंह आमेरा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है।

इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता की वोट डालने में सक्रिय भागीदारी हो, इसके लिए विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम जिला निर्वाचन कार्यालय एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे है। जिनका मुख्य उद्देश्य मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवराज हलदुनिया कहा कि प्रजातंत्र की सफलता के लिए मतदान प्रतिशत में इजाफा होने जरूरी होता है। जिससे सुयोग्य जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना संभव होता है। स्वीप कार्यक्रम के दौरान शाला व्यवस्थापक जितेंद्र शर्मा सहित अन्य स्टाफगण मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया