Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे

सवाई माधोपुर: विधानसभा चुनाव 2023 की नामांकन प्रक्रिया के तहत 3 नवम्बर शुक्रवार को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा तथा कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि डाॅ. किरोड़ी लाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शहर स्थित दंडवीर बालाजी पर पूजा अर्चना करके चुनाव नामांकन रैली प्रारंभ की। नामांकन रैली में डाॅ. मीणा के साथ राजसमंद सांसद एवं सवाई माधोपुर की पूर्व विधायक राजकुमारी दीया कुमारी, टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, विधानसभा प्रवासी विशाल गुप्ता, विधानसभा प्रभारी मदनलाल प्रजापत, पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, भरत मथुरिया, बजरंग लाल जाट साथ रहे।

 

Congress and BJP candidates filed Nomination papers in sawai madhopur constituency

 

वहीं इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार ने शुक्रवार को दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद रणथंभौर रोड़ स्थित अबरार फार्म हाउस पर आयोजित आमसभा में भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना, मुकेश मीना, जिला प्रमुख सुदामा मीना, राजबाई बैरवा, अनिल वर्द्धमान, अली मोहम्मद, पिंटू चेची, बदरूदीन, रतन लाल जैन, अल्लानूर आजाद, मंजू शर्मा, टीकाराम मीना सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !