Thursday , 23 April 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए निकाला फ्लैगमार्च

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज रूपिन्दर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर से अम्बेडकर सर्किल, बजरिया रेलवे स्टेशन चौराहा से जामा मजिस्द, पुराना ट्रक यूनियन होते हुए पुलिस लाइन से पुलिस अनुवीक्षण ब्यूरो तक सीआरपीएफ, आरएसी, क्यूआरटी एवं पुलिस के जवानों के साथ फ्लैगमार्च निकाला गया।

 

 

Flag march taken out for free, fair and peaceful elections in sawai madhopur

 

 

सम्भागीय आयुक्त भरतपुर ने बताया कि फ्लैगमार्च से आम मतदाता में भयमुक्त, शांतिपूर्ण मतदान का विश्वास जगता है। असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगती है। भयाक्रान्त परिवार एवं मतदाता पूर्ण विश्वास के साथ लोकतंत्र के पर्व में मतदान कर सहभागी बनते हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के नेतृत्व में जिले में चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण होंगे। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान दिवस 25 नवंबर नजदीक आ रहा है वैसे ही राजनैतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। त्यौहार का माहौल होने के कारण भी शहर में भीड़-भाड़ रहती है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ, आरएसी, क्यूआरटी एवं पुलिस द्वारा किए गए संयुक्त फ्लैगमार्च से आमजन में शांतिपूर्ण, भयमुक्त मतदान का आत्मविश्वास जागरूक होता है। फ्लैगमार्च से फोर्स भी एरिया डोमिनेशन सीखती है।

 

 

 

इससे आमजन को पता चलता है कि कानून का राज है जैसे ही कोई असामाजिक गतिविधि या घटना घटेगी उससे पुलिस तत्परता एवं सख्ती से निपटेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि सीआरपीएफ की दो कम्पनी एवं पुलिस के 80 जवानों ने मय ओटोमेटिक वेपन्स संयुक्त रूप से सवाई माधोपुर शहर बजरिया के प्रमुख स्थानों एवं बजार में फ्लैगमार्च निकाला गया।

 

 

इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट श्यामसुन्दर पुलिस उपाधीक्षक शहर दीपक खण्डेलवाल, मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा, सीआरपीएफ के राजू कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !