Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रेक्षकों की उपिस्थति में हुआ मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर, 2023 को होने वाले मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के इलेक्टशन मैनेजमेन्ट सिस्टम के सॉफ्टवेयर पर मतदान केन्द्रों के लिए गठित मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला की उपस्थिति में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। वरिष्ठ निदेशक एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रेक्षकों के समक्ष सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं की कुल 974 क्रियाशील मतदान दलों एवं 98 आरक्षित मतदान दलों का रेंडमाइजेशन के पश्चात गठन किया गया।

 

Second randomization of polling parties took place in the presence of observers

 

उन्होंने बताया कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 245 क्रियाशील एवं 25 आरक्षित मतदान दलों का, बामनवास विधानसभा क्षेत्र के 239 मतदान केन्द्रों के लिए क्रियाशील एवं 24 आरक्षित, सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के 242 मतदान केन्द्रों के लिए 242 क्रियाशील एवं 24 आरक्षित, वहीं खण्डार विधानसभा क्षेत्र के लिए 248 मतदान केन्द्रों के लिए 248 क्रियाशील एवं 25 आरक्षित मतदान दलों का गठन द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !