सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर हम्मीर रणथंभौर सर्किल पर प्रजापति समाज की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्यारह सौ मिट्टी के दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रबुद्धजनों के अतिथि के तौर पर योगी समाज से हरि प्रसाद योगी एडवोकेट, सैनी समाज से भागचंद सैनी और सर्व समाज जन संगठन के अध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा एवं प्रजापति समाज के देवीलाल प्रजापति, मंत्री रामकिशन प्रजापति एवं अन्य बंधु रहे। इसके लिए योगी समाज से हरि प्रसाद योगी एडवोकेट ने प्रजापति समाज का आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया