आयुक्त नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा माह अक्टूबर 2023 में पीडी खातों से विभिन्न मदों के भुगतान हेतु कोषालय सवाई माधोपुर में बिल पेश किए गए थे।

जिनमें तत्कालीन आयुक्त के पदीय दायित्वों से कार्य मुक्ति पश्चात डिजिटल हस्ताक्षर होना पाया गया है। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने इसकी तीन दिवस में जांच हेतु आयुक्त नगर परिषद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं कोषाधिकारी सवाई माधोपुर की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया