Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ट्रेलर और कार की टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौ*त: जैसलमेर जा रहे थे घूमने

बाड़मेर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-68 पर कार व ट्रेलर के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में 5 लोगों की मौ*त हो गई। मरने वाले में पांचों लोग एक ही परिवार के हैं। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मामला बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके का है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में जाम को खुलवाया। धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के अनुसार महाराष्ट्र निवासी एक ही परिवार के तीन बच्चे, पति-पत्नी सहित 6 लोग कार में सवार थे। इनके साथ परिवार की एक और कार आगे चल रही थी। ये लोग जैसलमेर की तरफ जा रहे थे। सोमवार शाम करीब 4.15 बजे नेशनल हाईवे-68 पर सूरते की बेरी के पास पीछे चल रही कार व ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, परिवार महाराष्ट्र के जलगांव से दीपावली पूजन कर घूमने के लिए निकला था।

 

Fierce collision between trailer and car in barmer

 

इसी दौरान पीछे चल रही कार में ओवरटेक करता हुआ ट्रेलर आ घुसा। कार में सवार तीन बच्चों सहित पति-पत्नी की मौत हो गई। बच्चे और पति-पत्नी के शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस व ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दूसरी कार में आ रहे परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। मृतकों में धनराज पुत्र नगराज निवासी जलगांव महाराष्ट्र, स्वरांजलि पुत्री धनराज, प्रशांत पुत्र योगेश, भाग्य लक्ष्मी पुत्री योगेश, गायत्री पत्नी योगेश हैं। वहीं सोनवरो पत्नी धनराज जलगांव, महाराष्ट्र गंभीर घायल है। शवों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं घायल महिला को सांचौर रेफर किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !