Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ ईवीएम का द्वितीय रेंडमाईजेशन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को ईसीआई की ईवीएम वेबसाइट पर जिले की चारों विधानसभा के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाईजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सवाई माधोपुर एवं खण्डार के परिमल सिंह, गंगापुर सिटी की रूही खान, बामनवास की विजया कृष्णन, जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम मीना, रिटर्निंग अधिकारी बामनवास अंशुल सिंह, रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आईएनसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम मीना, बीजेपी के जिला महामंत्री चंपालाल मीना सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।

 

Second randomization of EVMs took place in the presence of representatives of political parties.

 

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि विधानसभा चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए गंगापुर सिटी की 245 मतदान केन्द्रों के लिए 490 बैलेट यूनिट, 245 कन्ट्रोल यूनिट, 245 वीवीपैट रेंडमाईजेशन के पश्चात आवंटित की गई है। बामनवास के 239 मतदान केन्द्रों के लिए 239 बैलेट यूनिट, 239 कन्ट्रोल यूनिट एवं 239 वीवीपैट, सवाई माधोपुर के 242 मतदान केन्द्रों के लिए 242 बैलेट यूनिट, 242 कन्ट्रोल यूनिट एवं 242 वीवीपेट तथा विधानसभा खण्डार के 248 मतदान केन्द्रों के लिए 248 बैलेट यूनिट, 248 कन्ट्रोल यूनिट एवं 248 वीवीपेट का रेंडमाईजेशन कर राजनैतिक दलों की उपस्थिति में आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह जिले की चारों विधानसभा के कुल 974 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम का रेंडमाईजेशन करते हुए 1219 बैलेट यूनिट, 974 कन्ट्रोल यूनिट एवं 974 वीवीपेट आवंटित किए गए। इसके अतिरिक्त गंगापुर सिटी में 97 बैलेट यूनिट, 47 कन्ट्रोल यूनिट, 72 वीवीपेट आरक्षित किए गए है। वहीं बामनवास में 47 बैलेट यूनिट, 47 कन्ट्रोल यूनिट, 71 वीवीपेट, सवाई माधोपुर में 48 बैलेट यूनिट, 48 कन्ट्रोल यूनिट, 72 वीवीपेट एवं खण्डार में 49 बैलेट यूनिट, 49 कन्ट्रोल यूनिट, 74 वीवीपेट आरक्षित किए गए है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजकुमार शर्मा ने रेंडमाईजशन कम्प्यूटर के माध्यम से ईसीआई की वेबसाईट पर रेंडमाईजेशन कार्य सम्पन्न कराया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !