Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन का दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित

एक दूसरे को पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदर्शित किया स्नेह

 

वतन फाउंडेशन “हमारा पैगाम भाईचारे के नाम” की ओर से आज मंगलवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वतन फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फाउंडेशन की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया पर स्थित वतन फाउंडेशन के कार्यालय पर किया गया।

 

Watan Foundation organized Diwali Sneh milan program in sawai madhopur

 

 

फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा एक – दूसरे को पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने कहा कि मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब का अनुसरण करते हुए फाउंडेशन के मुस्लिम सदस्यों द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रमजान के महीने में रोजा इफ्तार का आयोजन भी किया गया था तथा गुरु गोविंद सिंह जयंती पर मीठा शरबत की सेवा की गई थी।

 

 

 

प्रोफेसर रामलाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न समुदायों के बीच प्रेम और सहयोग को बढ़ाने का काम करते हैं और हमारे मुल्क की “अनेकता में एकता को प्रदर्शित करते हैं। इस मिलन समारोह में सवाई माधोपुर जंक्शन पर कार्य समस्त सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश वर्मा, जुगराज बेरवा, दयाराम बेरवा, एडवोकेट दानिश खान, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बेरवा, ग़ालिब खान, सुनील तिलकर, संजय बेरवा, राजेश पहाड़िया, असीम खान, सेवानिवृत्ति एटीओ सईद अहमद, कैलाश सिसोदिया, सलमान रंगरेज, महेश योगी, मकसूद खान, आसिफ राजा, आमीन खान राजेश शर्मा, महेश शर्मा, रोमा नाज़, सावित्री बुद्धिस्ट, मंजू गंगवाल, सुनीता मधुकर आदि सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !