Thursday , 23 April 2026
Breaking News

प्राणघातक हमले के मामले में वांछित 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश को पकड़ा

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 को मध्यनजर रखते हुये वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व असामाजिक तत्वों की अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व दीपक खण्डेलवाल वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में महेन्द्र कुमार थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मारपीट व प्राणघातक हमले के प्रकरण में करीब चार माह से फरार चल रहे वांछित इनामी अपराधी सद्दाम उर्फ अब्दुल कलाम पुत्र जलीश खान निवासी खटूपुरा नई बस्ती थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को अनुसंधान के बाद आम्र्स एक्ट व एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

 

A criminal wanted in a fatal attack case carrying a reward of 10 thousand rupees was caught

 

मानटाउन थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि गत 21 जुलाई को सुशील पुत्र चिरंजीलाल हरिजन ने मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया था। मामले में आरोपी सद्दाम घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा 8 नवम्बर को दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महेद्र शर्मा एसएचओ थाना मानटाउन, इंद्रजीत सहायक उपनिरीक्षक चौकी गणेशधाम थाना कुंडेरा, संदीप कुमार हेड कांस्टेबल कार्यालय सीओ सिटी सवाई माधोपुर, जनार्दन कांस्टेबल चौकी गणेशधाम थाना कुंडेरा, धनराज कांस्टेबल चौकी गणेशधाम थाना कुंडेरा, सत्यवीर कांस्टेबल चौकी गणेशधाम थाना कुंडेरा आदि शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !