Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सभी प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में लगा रहे जोर

सवाई माधोपुर: विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर से सभी प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में पूरा जोर लगा रहे हैं। जहां एक ओर स्वयं तथा अपने कार्यकर्ताओं के साथ टोलियों के रूप में गली मोहल्लों में, गांव ढाणी में पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य प्रचार माध्यमों का भी प्रयोग कर रहे हैं। प्रत्याशी मोबाईल पर एसएमएस और रिकार्डेड काॅल के माध्यम से भी प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

 

 

वहीं त्यौहारों को भी चुनाव प्रचार का माध्यम बनाते हुए मतदाताओं से त्यौहारों पर शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि कांग्रेस की 7 गारंटी के वादे से आमजन को संबल मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा प्रचारित की जा रही सात गारंटियों के बारे में बताया। इसके साथ ही अबरार ने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक गांव व ढाणियों में जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगा।

 

All the candidates are making efforts to convey their message to the voters in sawai madhopur

 

उन्होंने बाढ़ बिलोली, बिलोली नदी, कोथाली, रघुवंटी, सांकड़ा, श्यामोली, बिलोली, पीपलवाड़ा नदी, बिच्छीदौना, मकसूदनपुरा, ऐबरा व पनियाला सहित कई गांव व ढाणियों में पहुंचकर 25 नवम्बर को होने वाले मतदान के दौरान कांग्रेस पार्टी की फिर से सत्ता में लाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसी प्रकार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर महिला मोर्चा द्वारा वोट की अपील की जा रही है।

 

 

इसी संदर्भ में कुंडेरा मंडल में विभिन्न गांव में जाकर संपर्क किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी महिमा शर्मा, सीमा गौतम, कृष्ण गुप्ता, सावित्री शर्मा, मीना जैन, कनकलता गौतम, सुमन कंवर, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, भगवान सैनी, चंद्र मोहन गौतम आदि की टीम में जाकर गांव-गांव संपर्क किया। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी मुकेश मीणा अपनी पार्टी के फ्री बिजली, पानी जैसे मुद्दों के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। मुकेश मीणा ने खाट कलां, खाट खुर्द, पढ़ाणा, रईथा आदि सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर चुनाव चिन्ह झाड़ू में मतदान करने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !